Upcoming long range EV cars in India 2024. भारत में कौन सी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी हो रही है रिलीज?

0
Upcoming long range EV cars

Upcoming long range EV cars in India 2024:

ऑटोमोटिव इनोवेशन के तेज गति वाले क्षेत्र में, भारत वर्तमान में एक उल्लेखनीय परिवर्तन देख रहा है क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग में वृद्धि ने ऑटोमोटिव बाजार में तूफान ला दिया है। आज हम भारत में 2024 की सर्वश्रेष्ठ आगामी ईवी गाड़ीओ के बारे में बात करने जा रहे हैं।

ईवी मार्केट में प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि बड़ी बड़ी कंपनियां अब ईवी कारें और बाइक बनाने में जुटी हैं। ये ही नहीं बहुत ही सारी नई कंपनियां भी आ गई हैं जो सिर्फ और सिर्फ कार बनाने में ही शामिल हैं। इस प्रतिस्पर्धा के चलते भारतीय उपभोक्ताओं को बहुत फायदा हो रहा है। भारतीय कंस्यूमर को अब बेहतर क्वालिटी की और ज्यादा दूरी चलने वाली कार मार्केट में लॉन्च होती दिख रही है।

भारत में 2024 में आने वाली ईव गाड़ियाँ

Mahindra XUV e.8

Upcoming long range EV cars

XUV.e8 महिंद्रा की आगामी पीढ़ी की इलेक्ट्रिक का हिस्सा है। e8 महिंद्रा की पुरानी गाड़ी महिंद्रा XUV700 पर आधारित होगी जो कि बहुत ही ज्यादा बाजार में सफल हुई थी। 80kwh बैटरी के साथ आने वाली ये कार 2 वेरिएंट में उपलब्ध होगी, 230 HP और 350 HP। हालांकि सटीक रेंज का खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन एक बार चार्ज करने पर 450 Km तक की दूरी तय कर सकता है इसका अंदाज़ा लगया जा रहा है। मार्केट में इसकी रिलीज डेट का अंदाज़ा अक्टूबर 2024 तक का लग रहा है.

Tata Harrier

टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में लगातार वृद्धि कर रही है, और ऑटो एक्सपो 2023 में हैरियर ईवी शोकेस के बाद, उत्पादन जुलाई 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है। हालाँकि विवरण अभी तक उपलब्ध नहीं हैं, टॉप-स्पेक हैरियर ईवी प्रति चार्ज 500 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है। इसके अतिरिक्त, ऐसे संकेत हैं कि टाटा सफारी का एक इलेक्ट्रिक संस्करण भी पेश कर सकता है।

Tata Curvv

टाटा का सबसे जरूरी और कार रिलीज 2024 में टाटा कर्व के रूप में आएगा। ये गाड़ी अपने सेगमेंट की सभी गाड़ियों को मात देगी। कर्व में नेक्सॉन की 30.2kWh यूनिट की तुलना में बड़ा बैटरी पैक होने का अनुमान है। एक सिंगल चार्ज में ये गाड़ी 400 से 500 किलोमीटर चलने का अंदाज़ा है।

Maruti Suzuki eVX

Upcoming long range EV cars

एक और ईवी कार इंडिया में मारुति के दवारा लॉन्च होगी जिसका नाम ईवीएक्स होगा। ईवीएक्स एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक चलेगी और इसका केबिन काफी प्रीमियम होने वाला है। फेस्टिवल सीजन में रिलीज होने वाली ये कार मारुति सुजुकी की ईव यात्रा में पहला कदम होगा।

Kia EV 9

2023 के ऑटोएक्सपो में दिखाई गई ये कार एक बार चार्ज करने पर 541 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है। कहा जा रहा है कि ये कार साल के अंत तक ही रिलीज होगी। (LEARN MORE ABOUT AUTO EXPO 2023)

Tata Punch

टाटा पंच ए[ने सीएनजी वर्जन के बाद अपने ईवी वर्जन के लिए एक दम तैयार है। मध्यम-रेंज और लंबी-रेंज बैटरी पैक के संभावित विकल्पों के साथ, लंबे वेरिएंट के प्रति चार्ज 315 किमी तक चलने की उम्मीद है, जो इसे बजट के प्रति जागरूक इलेक्ट्रिक SUV उत्साही लोगों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है।

अगर आप ऐसे ही दैनिक समाचार और दैनिक अपडेट में रुचि रखते हैं तो हमारी वेबसाइट की नोटिफिकेशन जरूर ऑन कर लीजिए।

कमेंट जरूर करें अपने विचार इस आर्टिकल को लेकर नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में। हमें आपसे सुनकर बहुत अच्छा लगेगा।

अगर आपको ये Upcoming long range EV cars in India 2024 आर्टिकल  पसंद आता है तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ कृपया शेयर करें.

READ MORE FROM OUR WEBSITE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *