जज़्बात जर्नल

Indians can now visit this country without visa. अब वीजा की जरूरत नहीं होगी भारतीयों को इस देश में जाने के लिए।

Indians can now visit this country without visa

2020 और 2021 कोरोना की महामारी के कारण भारतीय यात्री बहुत परेशान हुए और यात्रा उद्योग को बहुत नुक्सान झेलना पड़ा। जहां 2011 में और 2019 में सरकारी डेटा के अनुसार 1.2 करोड़ और 2.7 करोड़ लोगों ने विदेश यात्रा की थी, वहीं 2020 और 2021 में यात्रा प्रतिबंध करके ये अंकड़ा बहुत ही कम हो गया था।

2022 में ये आँकड़े एक बार दुआबारा 2.1 करोड़ पर आ गया था। नवीनतम सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी से 29 अक्टूबर तक, थाईलैंड में कुल 22 मिलियन पर्यटक आए, जिसने देश की अर्थव्यवस्था में 927.5 बिलियन baht (लगभग $25.67 बिलियन) का योगदान दिया।

इसी बूम को देखते हुए थाईलैंड ने भारतीय यात्रियों के लिए अपने देश में प्रवेश के लिए वीजा आवश्यकताओं को खत्म कर दिया है। थाईलैंड ने ये सुविधा भारतीय यात्रियों के साथ-साथ ताइवान यात्रियों को भी दी है। थाईलैंड ने ये सुविधा चीन के यात्रियों को सितंबर के महीने में ही दे दी थी।

भारतीय यात्री 10 नवंबर 2023 से लेकर 10 मई 2024 तक थाईलैंड में बिना वीजा के जा सकते हैं। भारतीय पर्यटक थाईलैंड में 30 दिनों तक वीज़ा मुक्त रह सकते हैं। थाईलैंड ने ये सुविधा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दी है। मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद इस साल लगभग 1.2 मिलियन आगमन के साथ भारत पर्यटन के लिए थाईलैंड के चौथे सबसे बड़े स्रोत बाजार के रूप में उभरा है।

श्रीलंका ने भी भारतीय यात्रियों को ये सुविधा 31 मार्च 2024 तक दी है। केवल भारत ही नहीं पर भारत के साथ श्रीलंका ने ये सुविधा 7 देशों को दी है जिसमें भारत, चीन और रूस के भी नाम आते हैं।

अगर आप ऐसे ही दैनिक समाचार और दैनिक अपडेट में रुचि रखते हैं तो हमारी वेबसाइट की नोटिफिकेशन जरूर ऑन कर लीजिए।

कमेंट जरूर करें अपने विचार इस आर्टिकल को लेकर नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में। हमें आपसे सुनकर बहुत अच्छा लगेगा।

अगर आपको ये Indians can now visit this country without visa आर्टिकल  पसंद आता है तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ कृपया शेयर करें.

Read More from our website

पढ़िए कहां जा सकते हैं घुमने थाईलैंड में

Exit mobile version